"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मुख्यमंत्री ने किया वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे की पुस्तक ’’छत्तीसगढ़ अतीत से अब तक’’ का विमोचन

KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे द्वारा रचित पुस्तक “छत्तीसगढ़ अतीत से अब तक” का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री पांडे को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पुस्तक छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ के अतीत को समेटने का सराहनीय प्रयास किया गया है। उन्होंने इसे नई पीढ़ी के लिए ज्ञानवर्धक बताते हुए इसके अध्ययन को उपयोगी बताया।

पुस्तक के लेखक शंकर पांडे ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि यह उनकी छत्तीसगढ़ पर आधारित छठवीं पुस्तक है। इसमें राज्य के महापुरुषों, प्रमुख पर्यटन स्थलों, प्राचीन इतिहास, राजपरिवारों और मंदिरों से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारियों का संकलन किया गया है। पुस्तक में छत्तीसगढ़ के सभी मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रमुख राजनीतिक घटनाएं, जननेता एवं साहित्यकारों का विस्तृत उल्लेख भी किया गया है।

विमोचन अवसर पर सुश्री प्रियंका कौशल, विशाल यादव, सुश्री स्नेहा पांडे एवं मास्टर अंश पांडे उपस्थित थे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More