
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा खिलाने एवं खेलने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बलौदा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।
सूचना के आधार पर बलौदा बेड़ा चौक में पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेलते हुए 5 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। मौके से ₹11,680 की नकदी एवं ताश की पत्तियां जब्त की गईं। आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है।
पकड़े गए जुआरियों के नाम –
सतीष कुमार कुर्रे (26 वर्ष)
अब्बू कमार खांडे (27 वर्ष)
कादर खान (35 वर्ष)
आसिफ मोहम्मद (24 वर्ष)
राजेश सोनी (24 वर्ष) — सभी निवासी बलौदा
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्र0आर0 गजाधर पाटनवार, मुकेश यादव, आर0 श्याम राठौर, टिकेष्वर राठौर, ईष्वरी राठौर, रोहित साहू और पदमराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि समाज में जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अवैध कार्यों पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।










