"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जनजातीय गौरव दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम कल —भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर होगा भव्य आयोजन

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के अवसर पर 15 नवम्बर 2024 को जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा के ऑडिटोरियम में दोपहर 2 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं और जिला स्तर पर इसे विशेष उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी है।

जिला स्तरीय समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, भगवान बिरसा मुंडा के अद्भुत त्याग, राष्ट्रभक्ति और उनके संघर्ष को याद किया जाएगा।

विशिष्ट अतिथियों में—

जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप

विधायक अकलतरा राघवेन्द्र कुमार सिंह

विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश

जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह

पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े

नगर पालिका परिषद जांजगीर-चांपा अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल

नगर पालिका परिषद चांपा अध्यक्ष प्रदीप नामदेव
उपस्थित रहेंगे।

इसके साथ ही समाज के कई प्रमुख चेहरे विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे— महादेव नेताम, बी.एस. सिदार, श्रीमती विजय कुंवर मरकाम, बटदेव उरांव, राजेन्द्र कंवर, हरेन्द्र बिंझवार, आई.पी. मरकाम, एम.एल. मराबी, राजकुमार खैरवार, गोवर्धन धनुवार, श्रीमती गंगोत्री कंवर, धरमलाल सिदार और लालबहादुर सिंह।

कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, कला, साहित्य और समाज के योगदान पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियाँ होंगी। भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संदेशों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने एवं जनजातीय समाज को गौरव से जोड़ने हेतु यह आयोजन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More