"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

रक्तदान महादान : गगन जयपुरिया बोले — “एक बार रक्तदान कर हम कई जिंदगियां बचा सकते हैं”

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा में मां चंडी देवी की पावन धरा ग्राम पंचायत में आशीर्वाद ब्लड सेंटर रायपुर द्वारा लगातार दूसरे वर्ष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं मोतियाबिंद निदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे शुरू हुए शिविर में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दोपहर 12 बजे तक रक्तवीरों की संख्या 100 पार कर गई, जबकि दिनभर में कुल लगभग 180 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया।

दूसरी ओर, मोतियाबिंद जांच शिविर में भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी जांच कराई। चयनित मरीजों को आशीर्वाद ब्लड सेंटर द्वारा विशेष बस से रायपुर ले जाकर निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा तथा सफल ऑपरेशन के बाद उन्हें उनके घर सकुशल पहुंचाया।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए—
गगन जयपुरिया (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा),
मनोज कुमार तिवारी (सेवानिवृत्त व्याख्याता),
रितेश रमण सिंह ‘छोटू बाबा’ (जनपद सदस्य),
मीडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी, डॉ. कुश पटेल, देवेन्द्र नामदेव,अवधेश कश्यप, हेमंत देवांगन, आरतीलाल कश्यप,लखनलाल देवांगन, सम्मेलाल यादव, एकांश पटेल, लोकपाल, पंचराम कश्यप, विनय कश्यप (सरपंच घिवरा, बसंतपुर), रितेश देवांगन, चित्रभानु पांडेय, राघवेन्द्र पांडेय, सुरेश कर्ष, सिद्धार्थ तिवारी, कमल खूंटे, भूपेंद्र कश्यप, मदन साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता।

“रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं” — गगन जयपुरिया

“सभी दानों में रक्तदान महादान है। रक्त का दान किसी को नई जीवन आशा दे सकता है। लोगों में यह भ्रांति है कि रक्तदान से शरीर कमजोर होता है, जबकि वास्तविकता यह है कि रक्तदान शरीर को स्वस्थ एवं सक्रिय बनाता है।”

सेवानिवृत्त व्याख्याता मनोज तिवारी ने कहा कि रक्तदान से रक्तचाप एवं अन्य शारीरिक समस्याओं में सुधार देखा जाता है। जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह, डॉ. कुश पटेल, जितेन्द्र तिवारी, एकांश पटेल सहित अन्य अतिथियों ने भी रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए रक्तवीरों का उत्साह बढ़ाया।

रक्तवीरों का सम्मान — हेलमेट व स्मार्ट वॉच वितरित

शिविर में आए सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, हेलमेट और स्मार्ट वॉच देकर सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने हेलमेट वितरण को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इससे सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

रक्तवीरों की प्रेरणादायक कहानियाँ

भूपेंद्र कुमार कश्यप (जय मां डोकरी दाई मेडिकल स्टोर) ने 14वीं बार रक्तदान कर मिसाल पेश की। वार्ड 13 के पंच छोटेलाल केंवट ने पहली बार रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। सुनील थवाईत ने 4वीं बार तथा मोहन साहू ने 2वीं बार रक्तदान किया।

आयोजन का उद्देश्य और सफलता

आशीर्वाद ब्लड सेंटर रायपुर के प्रतिनिधि निखिल पटेल एवं भुवनेश्वर देवांगन ने बताया कि संस्था ग्रामीण इलाकों में समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए निरंतर ऐसे शिविर आयोजित करती है। इस वर्ष शिविर में आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद निदान को जोड़कर एक बहुआयामी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र तिवारी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में निखिल पटेल, भुवनेश्वर देवांगन, दुष्यंत कश्यप, देवेन्द्र नामदेव, पुष्पेंद्र श्रीवास, प्रकाश देवांगन, राजेंद्र देवांगन,अरुण श्रीवास, ओम, विजेंद्र देवांगन
सहित आशीर्वाद ब्लड सेंटर के सभी चिकित्सक एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More