"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जमीन और शेयर मार्केट में रकम डबल करने के नाम पर करोड़ों की ठगी — दो आरोपी गिरफ्तार

थाना शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में जमीन खरीदी-बिक्री और शेयर बाजार में निवेश कर रकम “ढाई गुना” करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस रिमांड पर गहन पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1. भूपेंद्र कुमार साहू, पिता—ईश्वर लाल साहू, उम्र 48 वर्ष

2. हिरेंद्र कुमार साहू, पिता—भूपेंद्र कुमार साहू, उम्र 21 वर्ष
(दोनों निवासी बिलारी, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा)

मामले का विवरण

बिलारी निवासी प्रार्थी राजेश कुमार साहू ने 14 नवंबर 2025 को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 में आरोपी भूपेंद्र साहू ने प्रार्थी को बताया कि वह जमीन की खरीदी-बिक्री का कार्य करता है और उसका बेटा हिरेंद्र शेयर मार्केट में सक्रिय है, जिससे भारी मुनाफा मिलता है।

आरोपी ने प्रलोभन दिया कि यदि प्रार्थी पैसे निवेश करता है तो 25 माह में मूल रकम का ढाई गुना ब्याज सहित डबल वापस कर दिया जाएगा। लगातार दबाव व विश्वास दिलाने पर प्रार्थी ने 30 नवंबर 2023 से 25 अगस्त 2024 के बीच कुल 1 करोड़ 88 लाख रुपये आरोपियों को सौंप दिए। राशि प्राप्त करने के बाद आरोपियों ने रकम का दुरुपयोग कर छलपूर्वक धोखाधड़ी की। शिकायत पर थाना शिवरीनारायण में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

उच्च अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के नेतृत्व में की गई।

मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को बिलारी क्षेत्र से गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।

जांच टीम का योगदान

इस कार्रवाई में— निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी (थाना प्रभारी, शिवरीनारायण), सउनि रामप्रसाद बघेल (पुलिस सहायता केंद्र राहौद), आरक्षक बेदराम पटेल, आरक्षक प्रवीण कुमार साहू (थाना शिवरीनारायण) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More