"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी दादूराम महिपाल (19 वर्ष), निवासी तनौद नवागांव को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 333, 87, 64(2)(ड) BNS एवं पॉक्सो एक्ट 2012 की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना का विवरण

बताया गया कि आरोपी ने 5 अक्टूबर 2025 को नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया था। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 436/2025 दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगाने और शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने की बात कबूल की। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 20 नवंबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस टीम का योगदान :- इस कार्रवाई में, निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी (थाना प्रभारी, शिवरीनारायण), प्रआर तारिकेश पांडेय, आरक्षक खुरेंद्र शुक्ला, का महत्वपूर्ण और सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More