"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सहेली ग्रुप को बांधवगढ़ में मिला सम्मान—बेस्ट अध्यक्ष, बेस्ट प्रोग्राम और बेस्ट सहेली ग्रुप अवार्ड

मनीष विद्यार्थी बुरहानपुर। 
KPN24:-मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय सहेली ग्रुप को बांधवगढ़ में आयोजित वार्षिक कॉनक्लेव में उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए चार प्रतिष्ठित अवार्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम में संस्था की स्मारिका का भी विमोचन किया गया, जिसमें जिलेभर में संस्था द्वारा संचालित सेवाभावी गतिविधियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया।

सहेली ग्रुप की अध्यक्ष अंजू कटकवार ने बताया कि संस्था बच्चों से लेकर जरूरतमंद बुजुर्गों तक को सम्मानजनक जीवन दिलाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इन्हीं प्रयासों को देखते हुए 15 व 16 नवंबर को आयोजित कॉनक्लेव में संस्था को बेस्ट अध्यक्ष, बेस्ट प्रोग्राम और बेस्ट सहेली ग्रुप सहित कुल 4 अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अंजू कटकवार के साथ मंगला दूबे और मंदा मोरे भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि समाजहित में किए गए कार्यक्रमों को स्मारिका में विस्तृत रूप से शामिल किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्व उपाध्यक्ष श्री चतुर्वेदी, फेडरेशन-7 की दीपिका शर्मा, स्पेशल कमेटी मेंबर विनोद गुप्ता, नरेंद्र मंगल, फेडरेशन अध्यक्ष सहित सभी अधिकारी एवं जेंट्स विंग के सदस्य उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More