"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जमीन बिक्री में लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में जमीन विक्रय के नाम पर कूटरचना कर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी द्वारा गलत चौहद्दी बताकर दूसरे व्यक्ति की जमीन को बेचने की साजिश रची गई थी।

आरोपी की पहचान —
सुनील सिंह, पिता श्याम सिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06, अनंत बिहार कॉलोनी, जांजगीर।

मामले का विवरण

प्रार्थी रजत सुल्तानिया, निवासी नैला, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी सुनील सिंह ने जांजगीर के कैनाल सिटी आगे वृंदावन कॉलोनी क्षेत्र की जमीन दिखाते हुए गलत चौहद्दी तैयार कर रास्ते की जमीन का विक्रय कर दिया। शिकायत पर थाना जांजगीर में 21.11.25 को अपराध क्रमांक 1032/25 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

धोखाधड़ी के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर थाना जांजगीर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी की सकुनत पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने जानबूझकर विक्रय पत्र में कूटरचना कर जमीन बेचते हुए प्रार्थी से 2,50,000 रुपये प्राप्त किए। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

जिनका योगदान रहा महत्वपूर्ण

इस कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पांडेय, थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More