
KPN24:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच परस्पर सौहार्द्र, विकास एवं सहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री श्री साय ने नितिन नवीन का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सौहार्द्रपूर्ण माहौल में आपसी सहयोग और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर विधायक किरण देव तथा छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह भी उपस्थित थे।
Author: Kpn 24
Post Views: 341










