"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अवैध गौवंश तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई :- तीन वाहनों से 18 गौवंश मुक्त, सनावद व गोगावां पुलिस की संयुक्त कार्रवाई सफल

रिपोर्ट– मनीष विद्यार्थी खरगोन 

KPN24:- खरगोन जिले में अवैध गौवंश परिवहन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी क्रम में मंगलवार 1 दिसम्बर को थाना सनावद एवं गोगावां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप वाहनों को पकड़ा और 18 गौवंशों को मुक्त कराया।

सनावद पुलिस की कार्रवाई

1 दिसम्बर को थाना सनावद पुलिस को सूचना मिली कि दो पिकअप वाहनों में क्रूरतापूर्वक गौवंश भरकर अवैध परिवहन किया जा रहा है, जो कुछ देर में थाना क्षेत्र से गुजरने वाले हैं।

नाकाबंदी कर की घेराबंदी

थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने तुरंत थाना सनावद के सामने नाकाबंदी की। कुछ ही देर में संदिग्ध दो पिकअप वाहन दिखाई दिए, जिन्हें रोककर जांच की गई। जांच में दोनों वाहनों में 10 गौवंश भरे मिले, जिन्हें अमानवीय तरीके से बांधा गया था।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया—

मनीष पिता मदनलाल चौहान (उम्र 19 वर्ष), निवासी कोडिया खाल

सुमित पिता बंशीलाल (उम्र 22 वर्ष), निवासी बलखड

बिजेन्द्र उर्फ बिजू पिता बंशीलाल (उम्र 22 वर्ष), निवासी बलखड

आरोपियों के पास गौवंश परिवहन के कोई दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने दो पिकअप वाहन MP11G0852 और MP13ZR6104 को जप्त कर अपराध क्रमांक 519/25 दर्ज किया है।

धाराएं

धारा 4, 6, 9 म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम

धारा 11(1)(घ) पशु क्रुरता निवारण अधिनियम

जब्त गौवंश व वाहन की कुल कीमत लगभग 14.5 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में एसडीओपी बड़वाह अर्चना रावत के निर्देशन में थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर तथा सउनि सुरेश चौहान, सउनि संदीप कुशवाह, आरक्षक विनोद, आरक्षक श्रीकृष्ण बिरला, आरक्षक प्रताप सिंह सहित पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

गोगावां पुलिस की कार्रवाई

उसी दिन थाना गोगावां को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम टेमा बेहरामपुर में एक पिकअप वाहन में अवैध गौवंश भरकर ले जाया जा रहा है।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पिकअप वाहन क्रमांक MP10ZC0542 की जांच की, जिसमें 8 गौवंश क्रूरतापूर्वक भरे हुए पाए गए।

मामला दर्ज

वाहन जब्त करते हुए अपराध क्रमांक 451/25 दर्ज किया गया।
धाराएं—

4, 6, 9 म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम

11(1)(घ) पशु क्रुरता निवारण अधिनियम

281, 324(4) बीएनएस

वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।
जब्त गौवंश एवं वाहन की कुल कीमत लगभग 7.7 लाख रुपये बताई जा रही है।

कुल जब्ती

पुलिस थाना गौवंश वाहन कुल अनुमानित कीमत

सनावद 10 2 ₹14,50,000/-
गोगावां 8 1 ₹7,70,000/-
कुल 18 3 वाहन ₹22,20,000/-

पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस प्रशासन ने कहा है कि जिले में अवैध गौवंश तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More