"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

प्रोफेसर से 2,900 रुपये की लूट व अपहरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:-  चार आरोपियों एवं एक नाबालिग को किया गिरफ्तार,

मास्टरमाइंड एक शिक्षक और सीएफ का जवान, लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना शिवरीनारायण पुलिस ने एक प्रोफेसर से लूट एवं अपहरण करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों और एक विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 5 मोबाइल फोन जप्त किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों ने प्रोफेसर से 14 लाख रुपये की जबरदस्ती निकासी करा ली थी, लेकिन पुलिस और बैंक की त्वरित कार्रवाई से पूरी राशि वापस खाते में सुरक्षित जमा करा दी गई।

मामले का विवरण

प्रोफेसर रामकुमार सिंह कंवर ने 1 दिसंबर 2025 को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 नवंबर 2025 को कुछ लोगों ने उन्हें फोन कर खरौद बुलाया और वहाँ से अगवा कर लिया। आरोपियों ने 25 लाख रुपये की मांग करते हुए मारपीट की तथा उन्हें धमकाने के लिए न्यूड वीडियो भी बनाया। पैसा नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।

रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन पर थाना शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए अलग-अलग टीमों को रवाना किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

क्रमांक नाम / पिता का नाम उम्र पता

01 करन दिनकर पिता पुनीराम दिनकर 29 वर्ष खाल्हेपारा वार्ड 09 भवतरा, थाना शिवरीनारायण
02 अरुण मनहर पिता कमलसाय मनहर 19 वर्ष कुथुर, थाना पामगढ़
03 श्यामजी सिन्हा पिता कोमल सिन्हा 24 वर्ष अंबेडकर चौक रहसबेड़ा वार्ड 15, अकलतरा
04 कार्तिकेश्वर रात्रे पिता गणेशराम रात्रे 35 वर्ष खैरा थाना कसडोल, हाल मुकाम चेउडीह वृद्ध विहार, थाना पामगढ़

कानूनी कार्रवाई

आरोपियों के खिलाफ धारा 140(2), 308(2), 309(6), 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम का योगदान

इस कार्रवाई में – निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी (थाना प्रभारी शिवरीनारायण),निरीक्षक सागर पाठक,प्रधान आरक्षक विवेक सिंह (साइबर सेल), सहायक उपनिरीक्षक रामप्रसाद बघेल एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More