"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

खरगोन पुलिस ने 24 घंटे में रेपीडो कार लूट की घटना का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों ने बलवाड़ा और बुरहानपुर में लगातार लूट और चोरी की तीन घटनाओं को दिया था अंजाम

मनीष विद्यार्थी, खरगोन

KPN24:- मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में थाना बलवाड़ा पुलिस टीम ने रेपीडो टैक्सी कार लूट की सनसनीखेज वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार फरियादी संजय वर्मा पिता मांगीलाल (उम्र 26 वर्ष), निवासी आनंद नगर इंदौर ने थाना बलवाड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बुधवार को अपनी AURA टैक्सी कार (MP09AQ3173) में इंदौर के कुशवाह नगर से ओंकारेश्वर के लिए तीन सवारियां लेकर निकला था।
ग्वालु घाट के नीचे सवारी उतरने के दौरान आरोपियों ने चाकू दिखाकर 600 रुपए नकद, एक मोबाइल और कार लूट ली। विरोध करने पर कार चालक पर चाकू से हमला भी किया, जिससे वह डरकर जैसे-तैसे बलवाड़ा थाने पहुँचा और रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी रविंद्र वर्मा ने एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत को निर्देशित किया और थाना प्रभारी अनिल बामनिया के नेतृत्व में थाना बलवाड़ा, बड़वाह एवं साइबर सेल की टीम गठित की।
पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर फरियादी से आरोपियों का हुलिया लिया, इंदौर–बलवाड़ा मार्ग के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्धों को चिन्हित किया और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।

आरोपी कैसे पुलिस के हत्थे चढ़े

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी उज्जैन के पवासा क्षेत्र में नए पुल के पास लूटी गई कार में घूमते दिखे हैं। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर कार को रोका और उसमें बैठे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

1. आकाश उर्फ बारिक पिता लक्ष्मीनारायण (उम्र 20 वर्ष) निवासी 22/2 विशाल पैलेस टिगरिया बादशाह, इंदौर

2. दो नाबालिग आरोपी (हिरासत में)

बुरहानपुर में भी की लूट की वारदातों का खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने बुरहानपुर जिले में चाकूबाजी कर दो स्थानों पर लूट और चोरी की घटनाओं को भी कबूल किया।

घटना दिनांक थाना धारा विवरण

3 दिसंबर निंबोला, बुरहानपुर लूट चाकू मारकर 2900 रु. नकद, दो मोबाइल (कीमत 8000 रु.)
3 दिसंबर गणपती नाका चोरी/लूट शराब दुकान से 16395 रु., व 16310 रु. की शराब

आदतन अपराधी

आरोपी आकाश उर्फ बारिक के खिलाफ इंदौर के एरोड्रम, बाणगंगा, परदेशीपुरा, सेंट्रल कोतवाली और मल्हारगंज थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं।

पुलिस टीम

इस सराहनीय कार्रवाई में शामिल टीम –एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत, निरीक्षक अनिल कुमार बामनिया, निरीक्षक सागर चौहान, निरीक्षक गणपत कनैल, उनि दीपक तलवारे, उनि मोहरसिंह बघेल, उनि देवेन्द्र कुशवाह, सउनि हरिशंकर पांटेल, सउनि दिनेश डावर, प्रआर सुनील झा, प्रआर राजपाल राठौर, प्रआर कुलदीप खेड़ेकर, प्रआर जालमसिंह मुवेल, आर सुनिल, आर प्रदीप कुशवाह, आर राहुल, म.आर पूजा शर्मा, आर शुभम माठोलिया, आर योगेश कैथवास, आर निखिल बारछे, आर सचिन चौधरी इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More