"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जुआरियों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- ग्राम पीपरसत्ती में जुआ खेल रहे 4 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में जुआ-सट्टा पर रोक लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के मार्गदर्शन में थाना अकलतरा एवं पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार की टीम ने ग्राम पीपरसत्ती में छापेमार कार्यवाही कर जुआ खेल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बरामद सामग्री

नगद राशि : ₹ 7,500/-

52 पत्ती ताश

आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार जुआरियों के नाम

क्रमांक नाम उम्र पता

01 केशर खान 32 वर्ष निवासी पीपरसत्ती थाना अकलतरा
02 लोकेश केसकर 30 वर्ष निवासी मुड़पार थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर
03 सुनील कुर्रे 31 वर्ष निवासी कछार
04 सुमित कुमार भार्गव 34 वर्ष निवासी कछार थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर

पुलिस की भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय (पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार) एवं पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More