"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में बिर्रा के भीमराम यादव, रूपलाल एवं गतवा के कमलेश केंवट का चयन

KPN24:- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का परिणाम 9 दिसंबर 2025 को जारी किया गया। घोषित परिणाम में जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा एवं समीपस्थ ग्राम गतवा के तीन युवाओं ने सफलता हासिल की है।

ग्राम बिर्रा के पटेल मोहल्ला निवासी भीमराम यादव तथा संजयनगर बिर्रा के रूपलाल पटेल का चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। वहीं गतवा के होनहार युवा कमलेश केंवट ने भी अपनी मेहनत के दम पर परीक्षा में सफलता प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया है।

चयनित युवाओं ने बताया कि उन्होंने भर्ती की तैयारी विज्ञापन जारी होने से पूर्व ही शुरू कर दी थी, जिसका सकारात्मक परिणाम उन्हें सफलता के रूप में मिला।

उनकी इस उपलब्धि पर जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह, सरपंच बिर्रा श्रीमती पिलीबाई एकादशिया साहू, सरपंच गतवा भूवनलाल साहू, सहित ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने बधाई दी है।

इसके अलावा प्रेस क्लब बिर्रा के संरक्षक चित्रभानु पांडेय, जितेंद्र तिवारी, अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद डडसेना, हेमंत जायसवाल, जीवनलाल साहू, एकांश पटेल, संजू साहू, कमल खूंटे व अन्य शुभचिंतकों ने चयनित युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More