"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा :- संभाग आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कलेक्टरों की ली बैठक

कलेक्टर-एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, पद्मश्री अनुज शर्मा देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 दिसंबर 2025 को जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संभाग आयुक्त सुनील कुमार जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिलासपुर संभाग के समस्त कलेक्टरों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

संभाग आयुक्त ने कार्यक्रम को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था, आगंतुकों के लिए रूट चार्ट, वीआईपी मूवमेंट, हेलिपैड की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान पद्मश्री अनुज शर्मा द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे आयोजन और भी आकर्षक एवं यादगार बनेगा।

इधर, कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, एडिशनल एसपी उदयन बेहार, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More