
KPN24.com | मनीष विद्यार्थी खरगोन
विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अघावनखेड़ी में शनिवार को शाला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के 100 से अधिक बालक एवं बालिका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उच्च माध्यमिक शिक्षक चंपालाल बर्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय प्रांगण में खो-खो, कबड्डी, गोला फेंक एवं रस्साकशी जैसी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में शारीरिक दक्षता के साथ-साथ टीम भावना, अनुशासन एवं खेल भावना का विकास करने का संदेश दिया गया।
प्रतियोगिता के दौरान शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को शारीरिक शिक्षा के महत्व, सहयोग और सामूहिक प्रयास के लाभों से भी अवगत कराया गया। विद्यालय के प्राचार्य मुकेश खेड़े ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका खेल शिक्षक तनवीर खान, राजेश शारदे एवं अक्षय सिंह मंडलोई ने निभाई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक गोविंद पाटीदार, शिवराम पाटीदार, शंकर सिंह मोरी, आकाश निकाए, लालसिंह डावर, राधेश्याम तिरोले, प्रभु चौहान, राकेश पाटीदार, गजानंद गंवाने, सुनील यादव, विकास मंडलोई, राजेश दामोदर, सचिन यादव, किशोर पटेल, अमजद खान, आशुतोष पटरिया, अमिला पंवार, जयसिंह राठौड़ सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चंपालाल बर्डे द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन नेकीये ने किया।










