
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से खनिज टास्क फोर्स द्वारा सघन एवं औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की गई।
इस दौरान तहसील बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम बिर्रा में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर 02 ट्रैक्टरों को जब्त कर संबंधित थाना के सुपुर्द किया गया। वहीं तहसील जांजगीर के केवा–नवापारा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त 01 चैन माउंटेन मशीन को भी जब्त किया गया।
खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त पाए गए व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त और सतत कार्रवाई जारी रहेगी।










