
आज से कलेक्टोरेट सहित सभी विभागों में अधिकारियों-कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज होगी
KPN24 :- छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जांजगीर-चांपा जिले में शासकीय कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, कलेक्टोरेट सहित जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में आधार-आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज की गई।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने स्वयं बायोमेट्रिक अटेंडेंस दर्ज कर कलेक्टोरेट परिसर में इस प्रणाली की औपचारिक शुरुआत की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू होने से शासकीय कार्यालयों में समयपालन सुनिश्चित होगा तथा अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति पर सटीक एवं पारदर्शी निगरानी संभव हो सकेगी।
कलेक्टर ने आगे कहा कि यह व्यवस्था कार्य-संस्कृति में अनुशासन लाने के साथ-साथ शासकीय सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार करेगी। इससे आम नागरिकों को समयबद्ध, प्रभावी एवं जवाबदेह सेवाएं प्राप्त होंगी। जिले में चरणबद्ध तरीके से सभी कार्यालयों में इस प्रणाली को पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा।










