
KPN24 :- नववर्ष के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कबीरधाम जिले स्थित ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की।
दोनों नेताओं ने मंदिर के गर्भगृह में भगवान भोलेनाथ की आराधना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की मंगल कामना की।
पूजा-अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भोरमदेव मंदिर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक है। नववर्ष के पहले दिन यहां पूजा कर प्रदेशवासियों के जीवन में शांति, समृद्धि और उन्नति की प्रार्थना की गई है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री शेखावत ने भी मंदिर की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पर्यटन महत्व को रेखांकित करते हुए इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयासों की बात कही।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक श्रीमती भावना बोहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में नववर्ष के उपलक्ष्य में भक्तों की विशेष भीड़ देखी गई और वातावरण भक्तिमय बना रहा।










