"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

गंगाजल में 10 जनवरी से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ

चित्रकूट धाम से पधारेंगे कथावाचक आचार्य रघुनाथदास जी महाराज

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगाजल में धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने हेतु जय मां दुर्गा माता सेवा समिति के तत्वावधान में माता भवन परिसर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन आयोजन का शुभारंभ 10 जनवरी को भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के साथ होगा।
कथा वाचन हेतु चित्रकूट धाम से पधार रहे सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य रघुनाथदास जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की अमृतमयी कथा का रसपान कराएंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से हरि इच्छा तक निर्धारित किया गया है।
कथा कार्यक्रम का विस्तृत विवरण
10 जनवरी — भव्य कलश यात्रा, शोभायात्रा, वेदी पूजन एवं कथा प्रारंभ
11 जनवरी — शुकदेव आगमन कथा, परीक्षित जन्म
12 जनवरी — वाराह अवतार, कपिल अवतार
13 जनवरी — ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, रामावतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव
14 जनवरी — श्रीकृष्ण बाल लीलाएं, माखनचोरी, गोवर्धन पूजा
15 जनवरी — रासलीला, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी मंगल विवाहोत्सव
16 जनवरी — सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, चढ़ोत्तरी, कथा विश्राम
17 जनवरी — यज्ञ-हवन, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा, ब्राह्मण महाभंडारा एवं कथा समापन
आयोजन को सफल बनाने हेतु जय मां दुर्गा माता सेवा समिति सहित समस्त ग्रामवासी उत्साहपूर्वक तैयारियों में जुटे हुए हैं। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More