
मनीष विद्यार्थी खरगोन
KPN24:- शहर के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी के पूर्व चेयरमेन आशुतोष पुरोहित को प्रदेश के अग्रणी पत्रकार संगठन असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा द्वारा की गई।
श्री शारदा ने श्री पुरोहित की संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं लंबे पत्रकारिता अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा।
श्री पुरोहित को प्रदेश स्तर पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से जिले सहित ग्रामीण अंचलों के पत्रकारों में हर्ष का माहौल है। पत्रकारों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से जिला एवं ग्रामीण स्तर के पत्रकारों की आवाज को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने इस नियुक्ति को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश पंवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आशुतोष पुरोहित का जुझारू व्यक्तित्व और संगठन के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है। उनके व्यापक अनुभव का लाभ प्रदेशभर के पत्रकारों को निश्चित रूप से मिलेगा।
अपनी नियुक्ति पर श्री पुरोहित ने प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा पत्रकारों के हितों के प्रति दिखाई जा रही संवेदनशीलता प्रशंसनीय है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे संगठन के उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाते हुए पत्रकारों के अधिकारों एवं हितों के लिए निरंतर सक्रिय










