"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

हाई टेंशन पावर लाइन निर्माण में बाधा डालने वालों पर महिला-पुरुष सहित 13 लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में बिलासपुर–रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत जांजगीर क्षेत्र के ग्राम शुकली एवं नवापारा में 132 केवी हाई टेंशन विद्युत लाइन के नवीन निर्माण कार्य के दौरान बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 06 जनवरी 2026 को हाई टेंशन पावर लाइन के निर्माण कार्य के दौरान ग्राम शुकली एवं नवापारा के कुछ स्थानीय लोगों द्वारा कार्य का विरोध किया जा रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों को समझाइश दी गई।
इसी दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा अनावश्यक विवाद उत्पन्न किया गया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा महिला एवं पुरुष सहित कुल 13 लोगों को थाना लाकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सभी अनावेदकों एवं संबंधित भूमि स्वामियों को परियोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा निर्माण कार्य के महत्व से अवगत कराया गया।
समझाइश के पश्चात अनावेदकों द्वारा भविष्य में निर्माण कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान न डालने की सहमति दी गई। इसके बाद सभी अनावेदकों के विरुद्ध इस्तगाशा तैयार कर तहसीलदार महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा किया गया।
इस दौरान मौके पर एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान, सीएसपी कोतवाली श्रीमती योगिता खापरडे, तहसीलदार बी.आर. मंडावी, नायब तहसीलदार सुश्री वर्षा अग्रवाल सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विकास कार्यों में बाधा डालने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More