
KPN24:- ग्रामीण पत्रकारों के हितों के लिए देशभर में सक्रिय प्रमुख संगठन रूरल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (RJAI) ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी है।
संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अनुभवी और सक्रिय पत्रकारों पर भरोसा जताते हुए राज्य इकाई की कमान सौंपी है।
राष्ट्रीय नेतृत्व की स्वीकृति से गठित हुई नई टीम
RJAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह शेखावत ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी के नामों पर अपनी औपचारिक स्वीकृति प्रदान की। वहीं संगठन के राष्ट्रीय महासचिव गणेश शर्मा ने अधिकारिक सूची जारी करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में कार्यरत पत्रकारों को संगठित करना तथा उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी – अधिकारिक सूची
प्रदेश अध्यक्ष गणपत चौहान, प्रदेश महासचिव संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी शंकर गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष बुधराम अग्रवाल
ब्लॉक स्तर तक संगठन विस्तार की तैयारी
नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणपत चौहान एवं प्रदेश महासचिव संजय शर्मा ने संयुक्त बयान में कहा कि RJAI शीघ्र ही छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं ब्लॉक स्तर तक संगठन का विस्तार करेगा, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण पत्रकार संगठन से जुड़ सकें।
संगठन के मुख्य संकल्प
पत्रकार सुरक्षा एवं अधिकार – ग्रामीण और संवेदनशील क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास – आधुनिक पत्रकारिता तकनीकों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन।
कल्याणकारी योजनाएँ – शासन की पत्रकार कल्याण योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के पत्रकार तक पहुँचाना।
ग्रामीण पत्रकारिता को मिलेगी नई पहचान
राष्ट्रीय महासचिव गणेश शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ की यह नई प्रदेश कार्यकारिणी ग्रामीण पत्रकारिता को नई दिशा देगी और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगी।










