"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई :- 35 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बलौदा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 35 पाव देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अकलतरा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलौदा क्षेत्र अंतर्गत भैसा बाजार मुक्तिधाम रोड के पास भारी मात्रा में देशी शराब बिक्री की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बलौदा पुलिस द्वारा मौके पर दबिश दी गई। रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी भरतलाल कश्यप पिता देवदत्त कश्यप, उम्र 56 वर्ष, निवासी कटनई, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा को मौके से पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से एक पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में रखी 35 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2800/- है, बरामद की गई। जांच में अवैध शराब बिक्री से संबंधित पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 18/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दिनांक 13 जनवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक कौशल सिदार, आरक्षक संतोष रात्रे, रज्जू टंडन, रोहित साहू एवं महिला आरक्षक चंद्रप्रभा शांतेय का विशेष योगदान रहा, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना की गई है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More