"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

धमतरी में 24 जनवरी तक थल सेना भर्ती रैली आयोजित

KPN24:- सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमातालाब धमतरी में थल सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती रैली में शामिल होने के लिए पूर्व में जून 2025 में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) आयोजित की गई थी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को भर्ती रैली के लिए आमंत्रित किया गया है।

सीईई में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षण सहित अन्य भर्ती प्रक्रियाएं 24 जनवरी 2026 तक आयोजित की जा रही हैं। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों की शारीरिक माप, दौड़, मेडिकल परीक्षण एवं दस्तावेज सत्यापन जैसी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण की जाएंगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के सीईई उत्तीर्ण युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाएं 14 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएंगी। इस दिन सामान्य ड्यूटी (जीडी) श्रेणी के कुल 686 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे।
इसी प्रकार तकनीकी एवं ट्रेड्समैन श्रेणी के लिए 21 जनवरी 2026 को भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के 63 अभ्यर्थी भाग लेंगे। जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More