"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक रात में 56 फरार वारंटी गिरफ्तार

कॉम्बिंग गश्त में दो वर्षों से फरार डकैती के स्थाई वारंटी भी दबोचे गए

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा बीती रात व्यापक स्तर पर विशेष दबिश एवं कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक ही रात में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 56 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 34 गिरफ्तारी वारंटी एवं 22 स्थाई वारंटी शामिल हैं।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के सतत मार्गदर्शन में संचालित किया गया। जिले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
थाना क्षेत्रवार गिरफ्तारी विवरण
थाना जांजगीर – 12 गिरफ्तारी वारंटी, 02 स्थाई वारंटी
चौकी नैला – 02 गिरफ्तारी वारंटी
थाना बलौदा – 01 गिरफ्तारी वारंटी, 04 स्थाई वारंटी
थाना अकलतरा – 03 गिरफ्तारी वारंटी, 01 स्थाई वारंटी
थाना मुलमुला – 01 गिरफ्तारी वारंटी, 01 स्थाई वारंटी
थाना पामगढ़ – 03 स्थाई वारंटी
थाना नवागढ़ – 06 गिरफ्तारी वारंटी
थाना शिवरीनारायण – 03 गिरफ्तारी वारंटी, 05 स्थाई वारंटी
थाना चांपा – 03 गिरफ्तारी वारंटी, 04 स्थाई वारंटी
थाना बम्हनीडीह – 01 स्थाई वारंटी
थाना बिर्रा – 01 गिरफ्तारी वारंटी, 01 स्थाई वारंटी
कोटमीसोनार चौकी – 02 गिरफ्तारी वारंटी
डकैती के मामले में बड़ी सफलता
कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना चांपा क्षेत्र में डकैती के प्रकरण में पिछले दो वर्षों से फरार 02 स्थाई वारंटियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
रातभर चला अभियान
रातभर चले इस अभियान में जिले के समस्त थाना प्रभारियों, अनुविभागीय अधिकारियों एवं पुलिस बल ने पूर्ण सतर्कता, समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाया।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों और फरार आरोपियों के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More