"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नाबालिग से छेड़छाड़ का तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना शिवरीनारायण पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में तीन वर्षों से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी सूनेपन का फायदा उठाकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी का नाम बीरबल कश्यप, पिता भागराम कश्यप, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुरियारी, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा है।
मामले का पूरा विवरण
पीड़िता द्वारा थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 09 जुलाई 2022 को आरोपी बीरबल कश्यप ने उसे अकेला पाकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ की और उसकी बेइज्जती करने का प्रयास किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 354 भादवि एवं 08 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की थी।
घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था। थाना शिवरीनारायण पुलिस ने नाबालिग से जुड़े अपराध को गंभीरता से लेते हुए सतत प्रयास करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके पश्चात उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र शुक्ला
आरक्षक नितिन द्विवेदी, का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More