
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में थाना बलौदा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को मात्र 03 दिवस के भीतर सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपहरण किया गया तथा उसके साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 16 जनवरी 2026 को एक नाबालिग बालिका को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर थाना बलौदा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर अपहृता एवं आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान दिनांक 19 जनवरी 2026 को पुलिस ने नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया तथा आरोपी को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपहरण कर अनाचार करने का जुर्म स्वीकार किया।
आरोपी का विवरण
नाम: सुनील कश्यप उम्र: 20 वर्ष निवासी: पचरी थाना: अकलतरा जिला: जांजगीर-चांपा
कानूनी कार्रवाई
आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 96, 64(M), 65(1) BNS एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तारी के पश्चात न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा (थाना प्रभारी बलौदा), सउनि प्रतिभा राठौर, प्रधान आरक्षक मुकेश यादव सहित थाना बलौदा के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।










