
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा स्थिति जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह “जय भारत उत्सव” के अवसर पर कक्षा एल.के.जी. की 5 वर्षीय छात्रा आरोही चंद्रा की भक्तिमय प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।
नन्हीं आरोही ने मंच पर हनुमान चालीसा का अत्यंत श्रद्धा और भावपूर्ण पाठ प्रस्तुत कर पूरे कार्यक्रम स्थल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
अपनी स्पष्ट उच्चारण शैली, आत्मविश्वास और सहज भक्ति भाव से आरोही ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। इतनी कम उम्र में इस प्रकार की सशक्त और अनुशासित प्रस्तुति देखकर हर कोई बालिका की प्रतिभा से प्रभावित नजर आया।
उल्लेखनीय है कि छात्रा आरोही चंद्रा विद्यालय संस्था के संचालक श्याम चंचल चंद्रा की सुपुत्री हैं, किंतु मंच पर उनकी प्रस्तुति को पारिवारिक परिचय से परे उनकी प्रतिभा, संस्कार और आत्मविश्वास के आधार पर सराहा गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने आरोही चंद्रा की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अभिभावकों को इस संस्कारयुक्त प्रस्तुति के लिए बधाई दी।










