
मनीष विद्यार्थी खरगोन।
KPN24:- खरगोन में भारतीय जनता पार्टी के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने पर बुधवार शाम भाजपा जिला कार्यालय में उत्सव का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती नन्दा ब्राह्मणे के मार्गदर्शन में जिला एवं नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. शंभू सिंह मनहर ने कहा कि मात्र 45 वर्ष की युवा आयु में नितिन नबीन को पार्टी की सर्वोच्च जिम्मेदारी मिलना यह दर्शाता है कि भाजपा अपने भविष्य को युवा, ऊर्जावान और वैचारिक रूप से सशक्त नेतृत्व के हाथों सौंप रही है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय एक बार फिर प्रमाणित करता है कि भाजपा ही वह पार्टी है, जहाँ एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और निष्ठा के बल पर शीर्ष पद तक पहुँच सकता है। नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी संगठन, विचारधारा और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करेगी।
जिला अध्यक्ष श्रीमती नन्दा ब्राह्मणे ने अपने संदेश में कहा कि नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत–2047” के संकल्प को नई गति मिलेगी। उन्होंने इसे संगठन के लिए एक सशक्त और प्रेरणादायी क्षण बताया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रभा राठौर, शालिनी रतोरिया, डॉ. बद्री पाटीदार, मंत्री अनुराग दांगी, गोविंद बड़ोले, कोषाध्यक्ष डॉ. भीमसिंह जाधव, कार्यालय मंत्री विजय पटेल, वरिष्ठ नेता दिलीप जोशी, आईटी सेल प्रभारी शुभम जायसवाल, नगर मंडल अध्यक्ष अभिलाष अत्रे, पार्षद भागीरथ बड़ोले, नगर उपाध्यक्ष कैलाश प्रजापत, मुकेश बिडारे, चंद्रशेखर भालसे, राजेश रावत, महेंद्र साठे, यज्ञदत्त परसाई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।










