"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अवैध धान पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 293 बोरी धान जब्त

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 293 बोरी अवैध धान जब्त किया है।

जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया कि ग्राम मेऊ स्थित शासकीय धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्र परिसर में 201 बोरी धान अनधिकृत रूप से संग्रहित पाया गया। जांच में सामने आया कि उक्त धान के संबंध में कोई वैध गेट पास जारी नहीं किया गया था, न ही इसकी प्रविष्टि आवक पंजी (रजिस्टर) में दर्ज थी।
धान के स्वामित्व के संबंध में खरीदी केंद्र प्रभारी तामेश्वर श्रीवास एवं गेट पास प्रभारी द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी जा सकी। इसके पश्चात नियमानुसार पंचनामा तैयार कर धान को जब्त कर लिया गया।
इसके अलावा ग्राम मिस्दा निवासी दीपक साहू के पास से 92 कट्टी (लगभग 36 क्विंटल) अवैध धान भी जब्त किया गया है। इस मामले में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, और अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More