
जांजगीर-चांपा | 25 जनवरी 2026 | KPN24.com
जांजगीर-चांपा जिले के थाना सारागांव क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां फेसबुक के माध्यम से युवती से दोस्ती कर उसे शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में थाना सारागांव पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(M) एवं 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: अश्वनी हंसले उर्फ अश्वनी हंसराज उम्र: 23 वर्ष निवासी: मोहगांव थाना: सारागांव जिला: जांजगीर-चांपा
मामले का संक्षिप्त विवरण
पीड़िता और आरोपी की पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत होती रही। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार किया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सारागांव में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना सारागांव पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी (थाना प्रभारी, सारागांव) सहित प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं आरक्षक महेश राम का विशेष योगदान रहा, जिसकी पुलिस विभाग द्वारा सराहना की गई है।










