"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जांजगीर-चांपा में राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा 77वां गणतंत्र दिवस :- तिरंगे की शान, परेड की आन और शहीदों के सम्मान से गूंजा जिला मुख्यालय

मुख्य अतिथि वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। हाई स्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।

तिरंगे के फहराते ही मैदान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। हर्ष फायर के साथ शांति और उल्लास के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े गए, जिसने समारोह को और भी भव्य बना दिया। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेशवासियों के नाम दिए गए संदेश का वाचन किया।

श्री चौधरी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर नमन किया और कहा कि आज का भारत इन्हीं बलिदानों की नींव पर खड़ा है। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों, परेड एवं झांकी में विजेता टीमों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति


समारोह में विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व सांसद गुहाराम अजगले, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कश्यप सहित अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक समारोह के साक्षी बने।
कार्यक्रम का संचालन सतीश सिंह एवं दीपक यादव ने किया।
शहीदों को नमन


मुख्य अतिथि ओ.पी. चौधरी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धासुमन अर्पित कर देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया।
परेड में अनुशासन और देशभक्ति की मिसाल


सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान जिला पुलिस बल, द्वितीय जिला महिला पुलिस बल तथा तृतीय सीएएफ 11वीं बटालियन भारत रक्षित को प्राप्त हुआ।
जूनियर वर्ग में प्रथम एनसीसी ट्रूप नंबर 325 बालक (शा. उ. मा. वि. क्रमांक-1 जांजगीर), द्वितीय एनसीसी ट्रूप 325 विंग बालिका एवं तृतीय एनसीसी ज्ञानदीप उ. मा. वि. जांजगीर रही।
महाविद्यालय स्तर पर एनसीसी बालक टीसीएल महाविद्यालय प्रथम एवं एनसीसी बालिका टीसीएल महाविद्यालय द्वितीय स्थान पर रही।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन


देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में मनका पब्लिक स्कूल चांपा ने प्रथम, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी ने द्वितीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ससहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विकास की झलक दिखाती झांकियां


विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत विकासपरक झांकियों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की झांकी को प्रथम स्थान मिला। पुलिस विभाग द्वितीय तथा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग तृतीय स्थान पर रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More