"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

कलेक्टर-एसपी ने हरी झंडी दिखाकर महिला स्व सहायता समूह दल को दिशा-दर्शन भ्रमण के लिए किया रवाना

जांजगीर-चांपा, 30 जनवरी 2026/KPN24.com

जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट परिसर से जिले में संचालित महिला स्व सहायता समूहों की अध्यक्षों एवं सदस्यों को दिशा-दर्शन भ्रमण कार्यक्रम हेतु मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के लिए रवाना होने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं सहित रवाना किया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिशा-दर्शन भ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण की व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना है। इस भ्रमण के दौरान महिलाएं अन्य जिलों में सफलतापूर्वक संचालित स्व सहायता समूहों के कार्यों का अवलोकन करेंगी और उनके अनुभवों से प्रेरणा लेकर अपने क्षेत्र में नए नवाचार लागू कर सकेंगी।
भ्रमण से लौटने के पश्चात महिलाएं प्राप्त अनुभवों के आधार पर स्वयं स्वावलंबी बनेंगी तथा अपने क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित करेंगी। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल, परियोजना अधिकारी सहित महिला एवं बाल विकास विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More