"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

रैंप योजना अंतर्गत इको-टूरिज्म सेक्टर के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण संपन्न

विधायक अमर अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति में हुआ समापन समारोह

बिलासपुर | KPN24.com

भारत सरकार की रैंप (RAMP) योजना के अंतर्गत सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर जिले में छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सीएसआईडीसी), रायपुर के तत्वावधान में किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एनआईएमएसएमई, हैदराबाद (NIMSME) द्वारा टूरिज्म सेक्टर के अंतर्गत होटल रीति रिवाज, सीपत चौक, बिलासपुर में आयोजित किया गया।

इको-टूरिज्म क्षेत्र से संबंधित द्वितीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को इको-टूरिज्म की मूल अवधारणा, स्थानीय पर्यटन संसाधनों का सतत एवं जिम्मेदार उपयोग, होम-स्टे संचालन, टूर पैकेज डिजाइन, पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार एवं व्यवसाय की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजित समारोह में बिलासपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं सप्तसूरम ट्रस्ट की ट्रस्टी श्रीमती तनुश्री सोनी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल जी ने कहा कि इको-टूरिज्म जैसे क्षेत्र युवाओं को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर पर्यटन क्षेत्र में नवाचार, सतत विकास एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की औद्योगिक एवं पर्यटन नीतियों, उद्यम पंजीयन, वित्तीय सहायता तथा भविष्य की संभावनाओं के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले में पर्यटन आधारित आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी पहल सिद्ध हुआ।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More