"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

टेबल टेनिस में रायपुर सेंट्रल का दबदबा, कोरबा पश्चिम उपविजेता

अंतरक्षेत्रीय प्रतियोगिता का रोमांचक समापन, 14 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित

कोरबा | 02 फरवरी 2026 | KPN24.com

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रायपुर सेंट्रल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में रायपुर सेंट्रल ने एचटीपीएस कोरबा पश्चिम को 3-1 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अभियंता एच.के. सिंह ने विजेता रायपुर सेंट्रल टीम एवं खिलाड़ियों को विनर ट्रॉफी प्रदान की।
व्यक्तिगत मुकाबलों में भी दिखा दमखम
मेंस सिंगल स्पर्धा में दुर्ग रीजन के रजनीश ओबेराय ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एचटीपीएस कोरबा पश्चिम के टी.पी. सिंह को उपविजेता घोषित किया गया।
मेंस डबल में रायपुर के प्रशांत बापट एवं अनुराग शर्मा की जोड़ी ने बाज़ी मारी, वहीं टी.पी. सिंह एवं बिलासपुर रीजन के समीर तिवारी रनरअप रहे।
वहीं विमेन्स सिंगल में रायपुर की दिव्या आमडे ने खिताब जीता, जबकि दुर्ग की शोभना सिंह को उपविजेता का सम्मान मिला।
सात टीमों की सहभागिता, शानदार आयोजन
गौरतलब है कि इस वर्ष अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता की मेजबानी हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम को मिली थी। प्रतियोगिता का आयोजन रविंद्र सांस्कृतिक मंच (सीनियर क्लब) में किया गया, जिसमें पावर कंपनीज की कुल सात टीमों — रायपुर सेंट्रल, दुर्ग रीजन, डीएसपीएम कोरबा पूर्व, एबीटीवीएस मड़वा, रायपुर रीजन, एचटीपीएस कोरबा पश्चिम एवं बिलासपुर रीजन — ने हिस्सा लिया।
समापन समारोह में अतिरिक्त मुख्य अभियंता आर.के. पांडेय, केएनबी राव, एस.सी. पाठक, एस.के. नायर तथा परियोजना प्रबंधक एस.के. पंड्या की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय क्रीड़ा सचिव अविनेश पाठक ने खेल समिति का आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रीय स्तर के लिए 14 खिलाड़ियों का चयन
अखिल भारतीय पावर कंपनी टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
पुरुष टीम में — रजनीश ओबेराय, टी.पी. सिंह, अनुराग शर्मा, अनिल अग्रवाल, प्रशांत बापट, समीर तिवारी, सागर पिंपलापुरे एवं विवेक पटेल शामिल हैं।
महिला टीम में — दिव्या आमडे, शोभना सिंह, उपासी धाकड़, मोनिका दीवान, श्रद्धा वर्मा एवं निरंजना गवेल को स्थान मिला है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More