"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अब व्हाट्सएप पर पहुंचेगा बिजली बिल, एक क्लिक में भुगतान

रायपुर, 6 फरवरी 2026 KPN24.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब बिजली बिल सीधे उपभोक्ताओं के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा जाएगा। उपभोक्ता बिल को पीडीएफ में डाउनलोड, प्रिंट और एक क्लिक में ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे।

यह सुविधा छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) की ऑफिशियल वेरिफाइड ब्लूटिक आईडी से उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को पूरी तरह सुरक्षित और प्रमाणिक जानकारी मिलेगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व तथा ऊर्जा सचिव एवं कंपनी अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव के निर्देशन में उपभोक्ता सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में यह डिजिटल सुविधा शुरू की गई है।
प्रदेश में करीब 65 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से 40 लाख मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं और लगभग 30 लाख उपभोक्ता व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। कंपनी अब इन्हीं उपभोक्ताओं तक व्हाट्सएप के माध्यम से बिजली बिल पहुंचाएगी।
कंपनी के अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मीटर रीडिंग के बाद उपभोक्ताओं को अब पूरा डिटेल बिल पीडीएफ के रूप में व्हाट्सएप पर मिलेगा। यह सुविधा हिंदी, छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगी, जिसके लिए उपभोक्ता मोर बिजली ऐप में भाषा चयन कर सकते हैं।
व्हाट्सएप संदेश CSPDCL की आधिकारिक आईडी से भेजा जाएगा, जिसमें वेरिफाइड नंबर 94255-51912 अंकित रहेगा।
जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, वे मोर बिजली ऐप, टोल फ्री नंबर 1912 या नजदीकी बिजली कार्यालय से संपर्क कर नंबर दर्ज करा सकते हैं।
कंपनी के प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने उपभोक्ताओं से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
मोबाइल नंबर ऐसे कराएं रजिस्टर
उपभोक्ता 1912 पर कॉल कर या मोर बिजली ऐप के माध्यम से अपना व्हाट्सएप नंबर रजिस्टर करा सकते हैं। इसके लिए 10 अंकों का बीपी नंबर, अंतिम बिल भुगतान की तारीख व राशि बतानी होगी। सत्यापन के बाद व्हाट्सएप पर बिल मिलना शुरू हो जाएगा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More