"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बिलासपुर रेंज के आईजी ने जांजगीर-चांपा में कसी कानून-व्यवस्था पर लगाम

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए आज पुलिस महकमे में उच्चस्तरीय हलचल देखने को मिली। रामगोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों की व्यापक समीक्षा बैठक पुलिस कार्यालय के सभा कक्ष में आहूत की गई।

बैठक में विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, SDOP, DSP, CSP एवं थाना/चौकी प्रभारी मौजूद रहे। बैठक का फोकस साफ था—अपराध पर सीधा प्रहार और कानून-व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं।
अपराधों की गहन समीक्षा, लंबित मामलों पर सख्त रुख
बैठक के दौरान जिले में विगत अवधि में दर्ज अपराधों, गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरणों तथा लंबित विवेचनाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। चोरी, लूट, नकबजनी, मारपीट, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध तथा अवैध शराब व नशे के कारोबार जैसे मामलों पर विशेष चर्चा हुई।
आईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि फरार आरोपी एवं स्थायी वारंटियों की प्राथमिकता के आधार पर पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। पुराने लंबित मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाते हुए आरोपियों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
बढ़ेगी रात्रि गश्त, हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी
अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच, संवेदनशील व हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष निगरानी तथा बीट प्रणाली को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
स्पष्ट संदेश दिया गया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं होगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सामुदायिक पुलिसिंग पर भी जोर
आईजी ने सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने, आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित करने, शिकायतों का त्वरित निराकरण करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी अधिकारियों को अनुशासन, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप परिणामोन्मुखी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
ये अधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में SDOP चांपा यदुमनी सिदार, DSP मुख्यालय विजय पैकरा, SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, DSP अजाक सतरूपा तारम सहित जिले के थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे।औ

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More