
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में चल रहे मेला परिसर में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस की मुस्तैदी से मेले में संभावित बड़ी घटना टल गई।
पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—
अरुण उर्फ सागर बंजारे (24 वर्ष), पिता- छोटेलाल बंजारे, निवासी खड़पड़ी पारा, जांजगीर
रितेश राठौर (19 वर्ष), पिता- जीवन प्रसाद राठौर, निवासी वार्ड क्रमांक 21, खड़पड़ी पारा, जांजगीर
दोनों आरोपियों के कब्जे से 02 नग धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
एसपी के सख्त निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, सीएसपी कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में मेला ग्राउंड (हाई स्कूल मैदान) में विशेष पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा था।
पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ युवक धारदार हथियार लहराकर मेले में आए लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अलग-अलग स्थानों से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो धारदार हथियार जब्त किए गए।
पुलिस टीम की सक्रियता से टली बड़ी वारदात
मेले जैसे सार्वजनिक आयोजन में इस प्रकार की हरकत से अफरा-तफरी मच सकती थी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित रही। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की यह कार्रवाई सख्त संदेश देती है कि असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
कार्रवाई में इनका रहा विशेष योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी कोतवाली), उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, राकेश तिवारी, प्रकाश चंद्र राठौर, आरक्षक विनोद राठौर, नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत एवं दिलीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










