"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जांजगीर-चांपा में बड़ी चोरी का खुलासा: बिर्रा पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

KPN24.com जांजगीर-चांपा, 21 फरवरी 2026

जिले में हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए थाना बिर्रा पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त टीम ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के गहने, चोरी हुआ मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मारूती इक्को कार जब्त की गई है। कुल बरामद संपत्ति की कीमत 6 लाख 25 हजार 27 रुपये 80 पैसे आंकी गई है।
क्या था पूरा मामला?
थाना बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत तालदेवरी निवासी श्रीमती कृष्णो साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 जनवरी 2026 की रात अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए। परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर अपने-अपने कमरों में सो गए थे। सुबह लगभग 4 बजे उठने पर उन्होंने देखा कि कमरे की अलमारी और अंदर का लॉकर खुला हुआ है।
जांच करने पर लॉकर से सोने का लॉकेट (कीमत 6,000 रुपये), सोने के टॉप्स (73,250 रुपये), चांदी की पायल (6,750 रुपये), एक पुराना मोबाइल (3,000 रुपये) और नगद 30,000 रुपये गायब मिले। कुल 1,19,000 रुपये की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस की रणनीति और ताबड़तोड़ कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांपा श्रीमती सतरूपा तारम के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई। थाना बिर्रा स्टाफ और साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर तीन संदेहियों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
राज कुमार कर्ष (28 वर्ष), निवासी मुड़पार राधाकृष्ण मोहल्ला, थाना शिवरीनारायण
जितेंद्र साहू (28 वर्ष), निवासी कनस्दा वार्ड क्रमांक 09, थाना शिवरीनारायण
विनोद कुमार कर्ष (39 वर्ष), निवासी टुण्ड्रा, थाना गिधौरी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।
क्या-क्या हुआ बरामद?
आरोपियों के कब्जे से:
सोने का एक जोड़ा कनौती टॉप्स
सोने का एक जोड़ी टॉप्स
दो जोड़ी चांदी की पायजेब
सोने का 9 फर वाला गाला (प्लास्टिक गोती व नट सहित)
एक नग रियलमी मोबाइल (चालू हालत में)
घटना में प्रयुक्त मारूती इक्को वाहन क्रमांक CG 10 BJ 2180
बरामद कुल संपत्ति का मूल्य 6,25,027.80 रुपये आंका गया है।
न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी
पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में साइबर टीम प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक सहित पूरी टीम और थाना बिर्रा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More