"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

24 घंटे में खुली चोरी की गुत्थी: बलौदा पुलिस ने महिला सहित 2 आरोपियों को दबोचा

KPN24.com जांजगीर-चांपा, 25 फरवरी 2026

जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक बार फिर अपनी त्वरित कार्रवाई से यह साबित कर दिया कि अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है। थाना बलौदा क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक महिला सहित दो आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी
दिव्यांशु सूर्यवंशी उर्फ भईया (19 वर्ष)
सुशीला बाई सूर्यवंशी (36 वर्ष)
दोनों निवासी – ग्राम जावलपुर, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा
क्या है पूरा मामला?
प्रार्थी संजय मिरी, निवासी बलौदा, 16 फरवरी 2026 को पारिवारिक कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे। 23 फरवरी को जब वे वापस लौटे तो घर के कमरे का ताला टूटा मिला। अज्ञात चोरों ने घर से सोने का हार, नगद ₹20,000 और आधार कार्ड पार कर दिया था।
रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 85/2026 के तहत धारा 331(4), 305(a) बीएनएस कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई।
सीसीटीवी और मुखबिर सूचना बनी गिरफ्तारी की कुंजी
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में बलौदा पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की।
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।
संदेह के आधार पर दिव्यांशु सूर्यवंशी और सुशीला बाई को हिरासत में लेकर वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उनके मेमोरेण्डम कथन के आधार पर चोरी की गई नगद राशि ₹20,000 बरामद की गई।
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि प्रतिभा राठौर, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे, रज्जू टंडन, संदीप सोनंत तथा महिला आरक्षक चन्द्रप्रभा शांतेय का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More