"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से तस्करी कर लाया जा रहा 4 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

KPN24.com जांजगीर-चांपा 09 मार्च 2026
जांजगीर-चांपा जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अकलतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ओडिशा से तस्करी कर छत्तीसगढ़ लाया जा रहा करीब 4 किलो गांजा जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास दो युवक एक काले बैग में भारी मात्रा में गांजा लेकर खड़े हैं। सूचना मिलते ही थाना अकलतरा पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के साथ मिलकर मौके पर घेराबंदी की और संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम तरुण सेन (24 वर्ष), निवासी ग्राम गरियाबंद रावणभाठा, जिला गरियाबंद और प्रतीक मिश्रा (21 वर्ष), निवासी बिरगांव, थाना उरला, जिला रायपुर बताया। तलाशी लेने पर उनके बैग से चार पैकेट में कुल 4 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे यह गांजा ओडिशा के बेलपहाड़ से तस्करी कर छत्तीसगढ़ ला रहे थे।
पुलिस ने मौके पर गवाहों के समक्ष गांजा जब्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 129/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, उपनिरीक्षक बी.एल. कोसरिया, आरक्षक गौकरण राय, राजारात्रे, राज पांडे सहित रेलवे सुरक्षा बल के प्रधान आरक्षक आर.पी. द्विवेदी, सत्यम सरकार और रणवीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More