"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

चिस्दा में ‘कियोस्क बैंक घोटाला’! अंगूठे का खेल, करोड़ों की हेराफेरी का आरोप — संचालक फरार, गांव में उबाल

KPN24.com जैजैपुर 25 मार्च 2026 

जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम चिस्दा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कियोस्क बैंक संचालक श्यामलाल केवट पर ग्रामीणों की गाढ़ी कमाई में करोड़ों रुपये की हेराफेरी का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि संचालक ने खाताधारकों के अंगूठे का दुरुपयोग कर उनके खातों से रकम निकाल ली और अब फरार हो गया है।

51 खाताधारकों की शिकायत, जांच शुरू
मामले में अब तक 51 खाताधारकों ने शिकायत दर्ज कराई है। भारतीय स्टेट बैंक जैजैपुर शाखा के प्रबंधक द्वारा कुछ खातों की प्राथमिक जांच की गई है, लेकिन पूरी जांच में अभी समय लगेगा। अधिकारियों का कहना है कि करीब एक सप्ताह में पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।
ऐसे खुला फर्जीवाड़ा
ग्रामीणों के मुताबिक, जब वे अपने खातों की जानकारी लेने बैंक या कियोस्क केंद्र पहुंचे, तब इस बड़े घोटाले का खुलासा हुआ। कई खातों से बिना जानकारी और अनुमति के बार-बार रकम निकाली गई। आरोप है कि संचालक ने भरोसे का फायदा उठाकर अंगूठा लगवाया और रकम पार कर दी।
गांव में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
घटना सामने आते ही चिसदा गांव में भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
प्रशासन सख्त, जांच के आदेश
प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कियोस्क बैंकिंग पर उठे सवाल
यह मामला ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कियोस्क बैंकिंग व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। महतारी वंदन, मनरेगा और अन्य योजनाओं की राशि इन खातों में जमा होती है, लेकिन जागरूकता की कमी का फायदा उठाकर इस तरह की धोखाधड़ी सामने आ रही है, जिससे आम जनता का भरोसा डगमगाने लगा है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More