
KPN24.com जांजगीर-चांपा 28 मार्च 2026
जिले में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन, जिला जांजगीर-चांपा के तत्वाधान में “डी.बी. वेंचर्स कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता – कर्मचारी/अधिकारी प्रीमियर लीग 2026” का भव्य आयोजन 01 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रहा है।
यह हाई-वोल्टेज जिला स्तरीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट शहर के हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में आयोजित होगा, जहां हर शाम चौकों-छक्कों की गूंज से माहौल रोमांचक बनेगा।
उद्घाटन समारोह होगा खास
प्रतियोगिता का शुभारंभ 01 अप्रैल को शाम 6:00 बजे होगा।
मुख्य अतिथि – नारायण चंदेल (पूर्व नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा)
अध्यक्षता – श्रीमती सत्यता आनंद मिरी (अध्यक्ष, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा)
विशिष्ट अतिथि –
रेखा देवांगन (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला)
अंबेश जांगड़े (जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी)
धीरेन्द्र वाजपेयी
32 टीमें, 34 मुकाबले – रोमांच चरम पर
इस प्रीमियर लीग में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी और 34 मुकाबले खेले जाएंगे। खिलाड़ियों और दर्शकों में अभी से जबरदस्त उत्साह है।
महत्वपूर्ण जानकारी –
इस प्रतियोगिता में केवल जांजगीर-चांपा जिले के कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन से संबंधित सभी संगठनों के सदस्य ही भाग ले सकेंगे, जिससे यह लीग पूरी तरह कर्मचारियों-अधिकारियों के बीच प्रतिस्पर्धा का मंच बनेगी।
उद्घाटन दिन होगा “सद्भावना मैच”
प्रतियोगिता के शुभारंभ के दिन एक खास आकर्षण भी रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों और पत्रकारों के बीच एक “सद्भावना मैच” खेला जाएगा, जो खेल के साथ आपसी तालमेल और सौहार्द का संदेश देगा।
आकर्षक इनाम, खिलाड़ियों में जोश
प्रथम पुरस्कार – ₹51,000 + ट्रॉफी
द्वितीय पुरस्कार – ₹31,000 + ट्रॉफी
तृतीय पुरस्कार – ₹21,000 + ट्रॉफी
मैन ऑफ द सीरीज – ₹3,100
मैन ऑफ द मैच – मोमेंटो
भाग लेने वाली टीमों के लिए प्रवेश शुल्क ₹5,500 निर्धारित किया गया है।
खेल के साथ उत्सव का माहौल
रात्रिकालीन इस प्रतियोगिता में खेल के साथ-साथ उत्सव का माहौल भी देखने को मिलेगा। रोशनी से जगमग मैदान, जोशीले खिलाड़ी और दर्शकों की गूंज इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए तैयार है।










