"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पश्चिम एशिया के हालात पर छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट पेट्रोल-डीजल, LPG और जरूरी सामान पर कड़ी नजर, CM का सख्त संदेश—“किसी भी हाल में कमी नहीं होने देंगे”

KPN24.com रायपुर 28 मार्च 2026 

पश्चिम एशिया में बन रही परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर प्रदेश की आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया।

बैठक में कमिश्नर, आईजी और सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित रहे।
मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और सुचारु है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टॉक और सप्लाई की लगातार मॉनिटरिंग की जाए ताकि किसी भी स्तर पर बाधा उत्पन्न न हो।
जमाखोरों पर सख्ती, मुनाफाखोरी बर्दाश्त नहीं
सरकार ने साफ कर दिया है कि संकट की आड़ में मुनाफाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जमाखोरी और कालाबाजारी पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
“जनता न करे चिंता, सरकार पूरी तरह मुस्तैद”
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर नागरिक तक आवश्यक सेवाएं समय पर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, राज्य में सभी जरूरी संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More