
शहीद अग्निवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित, अग्नि सुरक्षा का दिया संदेश
KPN24.com जांजगीर-चांपा 15 अप्रैल 2026
नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ तथा एसडीआरएफ मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार जिले में अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के प्रथम दिवस शहीद अग्निवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर आगजनी से बचाव और सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली गई।
जिले में 20 अप्रैल 2026 तक अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह मनाया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद अग्निवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।
जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी सुश्री योग्यता साहू ने फायर फाइटर्स को उनके दायित्वों के बारे में ब्रीफ किया।
इसके बाद जागरूकता रैली नगर सेना एवं अग्निशमन कार्यालय जांजगीर से निकाली गई।
रैली केरा चौक, पेण्ड्री, हाईवे रोड और खोखरा चौक होते हुए पुनः कार्यालय परिसर में समाप्त हुई।
रैली के माध्यम से शहरवासियों को अग्नि सुरक्षा के उपायों और सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।
आमजन को जागरूक करने के लिए बैनर और पोस्टर के माध्यम से संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी सुश्री योग्यता साहू, फायर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नगर सैनिक उपस्थित रहे।










