
KPN24.com रायपुर 18 मई 2026
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर से ‘नेक्स्ट जेन CG डायल-112’ सेवा के तहत 400 से अधिक अत्याधुनिक आपातकालीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बड़े कदम के साथ छत्तीसगढ़ में जनसुरक्षा और त्वरित सहायता व्यवस्था को नई मजबूती मिली है।
प्रदेश में अब आपात स्थिति के दौरान लोगों को पहले से कहीं अधिक तेज, सुरक्षित और प्रभावी मदद मिल सकेगी। सड़क दुर्घटना, मेडिकल इमरजेंसी, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा समेत हर संकट की घड़ी में डायल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी।
अब तक 16 जिलों में संचालित यह सेवा विस्तार पाकर प्रदेश के सभी 33 जिलों तक पहुंच चुकी है। अत्याधुनिक तकनीक और संसाधनों से लैस नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम और भी ज्यादा मजबूत एवं हाईटेक हो गया है।
सरकार ने साफ संदेश दिया है कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और संकट के समय हर व्यक्ति तक त्वरित सहायता पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
‘नेक्स्ट जेन CG डायल-112’ को सुरक्षित, संवेदनशील और सशक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में एक बड़ी और निर्णायक पहल माना जा रहा है।










