"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

आईपीएल सट्टेबाजी पर जांजगीर पुलिस का बड़ा प्रहार, युवक गिरफ्तार

ऑनलाइन सट्टा चलाते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

KPN24.com जांजगीर-चांपा 01 जून 2026

आईपीएल मैचों के दौरान बढ़ रही ऑनलाइन सट्टेबाजी पर जांजगीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना और सिटी कोतवाली जांजगीर की संयुक्त टीम ने आरोपी को रंगे हाथ सट्टा संचालित करते हुए दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन जब्त कर महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुजरात और आरसीबी के बीच खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले में एक व्यक्ति हार-जीत पर रुपये लगाकर अवैध सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घूरकोट निवासी आनंद किशोर धीवर (24 वर्ष) को पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने सट्टा गतिविधियों में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। पुलिस द्वारा उसके मोबाइल की जांच करने पर उसमें सट्टेबाजी से संबंधित एप्लिकेशन मिली। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी आईपीएल मैचों में हार-जीत पर दांव लगाकर अवैध रूप से सट्टा संचालित कर रहा था।
मामले में थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 403/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक बी.एस. लकड़ा, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, राकेश तिवारी, आरक्षक दिलीप सिंह तथा साइबर थाना टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सट्टेबाजों को कड़ा संदेश
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में ऑनलाइन सट्टा और जुआ जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। आईपीएल की आड़ में अवैध कमाई का खेल खेलने वालों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More