"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश से दबोचा गया आरोपी, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

KPN24.com जांजगीर 22 जून 2026

नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 22 मार्च 2026 को एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने की जानकारी दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की।
जांच के दौरान बालिका को सुरक्षित बरामद किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उसे उत्तर प्रदेश ले गया था और विवाह का प्रलोभन देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी लक्की उर्फ लवकुश गोस्वामी (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विशेष योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, आरक्षक शंकर राजपूत एवं हजारी मेरसा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More