
मनीष विद्यार्थी बुरहानपुर मध्यप्रदेश
KPN24.com बुरहानपुर 09 जुलाई 2026
पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश देते हुए विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था ने रविवार को महावीर वाटिका, बुरहानपुर में “एक पेड़ धरती माँ के नाम” अभियान के तहत भव्य पौधारोपण महाअभियान आयोजित किया।
संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया और उनके नियमित संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शर्मा ने कहा कि “पेड़ लगाना केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।” उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी पायल अवस्थी सहित अनामिका बारेले, शुभदा परचुरे, अमिता शुक्ला, वीणा सांगलीकर, राधा दीक्षित, कल्पना पाटिल, वार्ता परचुरे, संध्या जोशी, वैशाली तापी, जयश्री तिवारी, वैष्णवी तिवारी, अर्चना शिंदे, सारिका पालीवाल, अंशु चौकसे, आरती माहेश्वरी, कुमुद टॉक, सपना, वैशाली जायसवाल, नेहा जायसवाल, रीना जायसवाल, सुशीला बाई, माला जायसवाल एवं मंजू यादव सहित अनेक सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छ भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का सामूहिक संकल्प लिया।










